भागलपुर, फरवरी 17 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता जिले के नौ केंद्रों पर सोमवार से केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के 12वीं कक्षा के परीक्षार्थियों के शारीरिक शिक्षा विषय की परीक्षा शुरू हुई। परीक्षा का आयोजन एकल पाली में सुबह 10.30 से लेकर दोपहर 1.30 बजे तक हुआ। इस बाबत सीबीएसई के सिटी को-ऑर्डिनेटर सुमंत कुमार ने बताया कि जिले के सभी नौ परीक्षा केंद्रों पर सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाओं की शुरुआत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि जोन से संबद्ध सभी चारों जिलों भागलपुर, बांका, जमुई व मुंगेर में शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त परीक्षा का संचालन किया जा रहा है। गौरतलब है कि जिलेभर से दसवीं और 12वीं को मिलाकर करीब 10 हजार परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.