भागलपुर, दिसम्बर 2 -- भागलपुर। टीएमबीयू की महिला प्रोफेसर को डिजिटल अरेस्ट कर उनसे 47.60 लाख की ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह तक पहुंचने की कोशिश भागलपुर पुलिस कर रही है। पुलिस ने घटना के मुख्य आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसने बताया है कि उसके गिरोह में कई लोग शामिल हैं जिनका कनेक्शन पंजाब, दिल्ली, महाराष्ट्र, हरियाणा और पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों से है। भागलपुर पुलिस की टीम जल्दी ही दूसरे राज्य में जा सकती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...