भागलपुर, अगस्त 28 -- भागलपुर । भागलपुर शहर व आसपास गुरुवार को गंगानदी का जलस्तर वार्निंग लेवल से ऊपर चला गया। 28 अगस्त को सुबह 10 बजे जलस्तर 33.05 मीटर रिकॉर्ड किया गया। हालांकि जलस्तर अभी भी डेंजर लेवल 33.68 मीटर से 63 सेंटीमीटर कम है। जल संसाधन विभाग के अनुसार शुक्रवार तक जलस्तर डेंजर लेवल यानी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच सकता है। इससे जिले में एक बार फिर से बाढ़ से कई निचले इलाके डूब सकते हैं। इससे लाखों की आबादी प्रभावित हो सकती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.