भागलपुर, सितम्बर 23 -- भागलपुर। अपराध नियंत्रण, अवैध हथियार और शराब की तस्करी पर रोक को लेकर पुलिस रोको-टोको और वाहन चेकिंग अभियान में सख्ती बरतेगी। एसएसपी हृदय कांत ने इसको लेकर सभी थानेदारों को निर्देश दिया है। उन्होंने रोको-टोको अभियान के दौरान किसी संदिग्ध के दिखने पर उसे रोककर पूछताछ करने को कहा है। इसके अलावा वाहन चेकिंग के दौरान दो पहिया और चार पहिया वाहनों के डिक्की को भी चेक करने का निर्देश दिया है। दुर्गा पूजा और चुनाव को देखते हुए सुरक्षा पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.