भागलपुर, फरवरी 14 -- भागलपुर : मॉडल स्कूल में नामांकन के लिए आवेदन आज तक भागलपुर, वरीय संवाददाता। जिले के चयनित 16 मॉडल स्कूलों में नए सत्र में नामांकन की प्रक्रिया जारी है। एससीईआरटी की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 फरवरी है। कक्षा नौ में नामांकन के लिए कक्षा आठ में पढ़ रहे छात्र ही आवेदन के पात्र हैं। शिक्षा विभाग ने जिले के हर प्रखंड में एक विद्यालय को विकसित किया जा रहा है। मॉडल विद्यालय परिसर में छात्रों के लिए आवासीय सुविधा रहेगी। जिले के 16 सरकारी विद्यालयों अपग्रेड को किया जा रहा है। बिहार के सभी प्रखंडों में एक-एक अत्याधुनिक मॉडल स्कूल संचालित किया जाएगा। भागलपुर के 16 पुराने विद्यालय को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया जाएगा। इनमें नकछेदी कुमर उच्च माध्यमिक विद्यालय झंडापुर, एसबीसी उच्च माध्यमिक विद्यालय लत्तीपाकर धर...