भागलपुर, जून 3 -- भागलपुर। जोगसर इलाके की रहने वाली महिला बीते गुरुवार से लापता थी। सोमवार को वह सकुशल घर लौट आयी। किसी तरह वह ट्रेन से भागलपुर से वृदांवन चली गयी थी। मामले में परिजनों ने बरारी थाना में लिखित शिकायत की थी। बरारी थानेदार ने बताया कि सोमवार को परिजनों ने कॉल कर जानकारी दी कि महिला वृंदावन से लौट आयी है। वह वृंदावन कैसे पहुंची इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। परिजनों की तरफ से बताया गया था कि बीते गुरुवार को महिला मायागंज अस्पताल गयी थी। लेकिन वहां से घर वापस नहीं लौटी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.