भागलपुर, अक्टूबर 10 -- भागलपुर। दीपावली के दिन भागलपुर नगर निगम क्षेत्र के 79 मंदिरों में मां काली की प्रतिमाओं का विधि विधान से पूजन किया जाएगा। मंदिर परिसर में मां काली की प्रतिमाओं के निर्माण शुरू हो गया है। सबसे ऊंची प्रतिमा का निर्माण नाथनगर के बहवलपुर में किया जा रहा है। यहां पर मां काली की 32 फीट ऊंची प्रतिमा बनाई जा रही है। वहीं दीपावली को लेकर घरों के रंग-रोगन का काम शुरू हो गया है। लोग इस समय अपने घरों की साफ सफाई में लगे हुए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...