भागलपुर, मार्च 24 -- भागलपुर। इशाकचक थाना क्षेत्र के नीलकंठनगर कॉलोनी में मकान निर्माण कार्य कर रहे मजदूर की गिरने से मौत हो गई। घटना रविवार की सुबह लगभग 10 बजे की है। 40 वर्षीय मजदूर पप्पू मंडल तिलकामांझी थाना क्षेत्र के सच्चिदानंदनगर का रहने वाला था। शटरिंग काम करने के दौरान ही मजदूर ऊंचाई से नीचे गिर पड़ा। गंभीर रूप से जख्मी होने पर उसे मायागंज अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजन भी मायागंज पहुंचे। मजदूर के शव का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...