भागलपुर, फरवरी 9 -- भागलपुर। इशाकचक थाना क्षेत्र में एक साथ तीन मंदिरों में हुई चोरी मामले में पुलिस आरोपियों की पहचान नहीं कर सकी है। शनिवार की रात आस-पास में ही स्थित उन मंदिरों में चोरी हुई। चोर मूर्ति को पहनाए गए मुकुट के साथ ही दान पेटी को तोड़ पैसे उड़ा ले गए। पूजा समिति के पदाधिकारी ने केस दर्ज कराया है। सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध दिखा है पर उसकी पहचान नहीं हो सकी है। गौरतलब है कि इससे पहले भी जोगसर थाना क्षेत्र में छोटी खंजरपुर स्थित हनुमान मंदिर में चोरी की घटना हुई थी। उस मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी हुए आभूषण बरामद कर लिए थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...