भागलपुर, अगस्त 5 -- भागलपुर। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में घटित गंभीर आपराधिक घटनाओं में फरार अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस अभियान चलाएगी। इसको लेकर एसएसपी हृदय कांत ने निर्देश दिया है। हत्या, लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट जैसी घटनाओं को अंजाम देने वाले अपराधियों को जल्दी गिरफ्तार करने को लेकर निर्देश दिया गया है। सभी थानेदार और संबंधित डीएसपी को गिरफ्तारी को लेकर कहा गया है। हाल के दिनों में चले विशेष अभियान में काफी संख्या में आरोपियों की गिरफ्तारी भी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.