भागलपुर, फरवरी 6 -- भागलपुर : परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम को बच्चों ने सुना भागलपुर । प्रधानमंत्री के इंटरएक्टिव कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार छह फरवरी की सुबह 10 बजे से हुआ। इस कार्यक्रम को सरकारी व निजी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों व शिक्षकों ने देखा। कार्यक्रम को देखने की व्यवस्था विद्यालय परिसर में की गई थी। कक्षा छह से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को कार्यक्रम से जोड़ा गया। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने पीएम की बातों को ध्यान से सुना। वहीं परीक्षा के तनाव को कम करने व समय प्रबंधन की सीख को अमल में लाने की बात कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...