भागलपुर, दिसम्बर 18 -- भागलपुर। जिले के 267 मध्य विद्यालयों को मुख्यमंत्री परिभ्रमण योजना के तहत शैक्षणिक भ्रमण के लिए राशि मिली। वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत प्रत्येक विद्यालय को अधिकतम 20 हजार रुपये की दर से कुल 53 लाख 40 हजार रुपये जारी की गई। जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीपीओ) योजना एवं लेखा द्वारा जारी निर्देश में कहा गया है कि सभी विद्यालय तीन माह के भीतर शैक्षणिक भ्रमण आयोजित करेंगे। साथ ही चौथे माह के पहले सप्ताह में व्यय की गई राशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र कार्यालय में समर्पित करना होगा। इस शैक्षणिक भ्रमण में कम से कम 50 छात्रों-छात्राओं का सम्मिलित होना अनिवार्य होगा। इस योजना का मुख्य उद्देश्य छात्रों को राज्य के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक स्थलों का शैक्षणिक भ्रमण कराना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.