भागलपुर, अप्रैल 5 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता राज्य मुख्यालय के निर्देश के तहत जिला शिक्षा विभाग की ओर से आउटसोर्सिंग के माध्यम से बहाल आधार ऑपरेटरों को हटा दिया गया है। अब रोजाना आधार ऑपरेटर जिला शिक्षा विभाग कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। इतना ही नहीं ऑपरेटर लगातार इस जुगत में लगे हुए हैं कि किसी विधि से कोई जुगाड़ भिड़ाकर फिर से उनकी बहाली हो जाए। इधर, जिला शिक्षा विभाग की ओर से आधार ऑपरेटरों के संबंधित स्कूलों में उनसे कंप्यूटर व लैपटॉप समेत अन्य संपत्तियों को जमा करने का निर्देश दिया गया है। जबकि उनपर लगाए गए जुर्माना राशि की वसूली के लिए भी उन्हें लगातार रिमाइंडर दिया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.