भागलपुर, फरवरी 10 -- भागलपुर। हथियार के साथ पकड़े जाने पर जेल भेजे गए बदमाशों के गिरोह के अन्य सदस्यों की पुलिस तलाश कर रही है। मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के मौलानाचक मेला मैदान में ब्राउन शुगर की तस्करी के पैसे को लेकर विवाद में घटना को अंजाम देने के लिए बदमाश पहुंचे थे। पुलिस ने हथियार के साथ जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था उनमें मुंगेर के असरगंज का आनंद कुमार वर्मा, बरारी का रौशन हरि, इशाकचक का तुषार कुमार, जोगसर का आनंद यादव और इशाकचक का ही आकाश कटारिया शामिल हैं। उनके गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.