भागलपुर, फरवरी 3 -- भागलपुर। तातारपुर थाना क्षेत्र के उर्दू बाजार में इंटर के छात्र विशाल और जोगसर थाना क्षेत्र में विवाहिता प्रियंका के आत्महत्या मामले में परिजनों ने संबंधित थाना में बयान दर्ज कराया है। विशाल और प्रियंका के पिता ने पुलिस को घटना को लेकर जानकारी दी है। प्रेम प्रसंग में विशाल ने जबकि पति से विवाद होने पर प्रियंका के आत्महत्या किए जाने की बात सामने आई थी। दोनों के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। विशाल बांका का रहने वाला था। प्रियंका का भी मायके बांका में ही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...