भागलपुर, मार्च 17 -- भागलपुर। होली के दौरान शहरी क्षेत्र में चोरी की दो बड़ी घटनाओं में पुलिस आरोपियों की पहचान नहीं कर सकी है। होली वाले दिन आदमपुर इलाके में रहने वाले डेंटिस्ट डॉ विनोद कुमार के घर दिनदहाड़े लाखों रुपये की चोरी हुई थी। उनके घर से लगभग दस लाख के आभूषण सहित अन्य सामान की चोरी हुई थी। होली के दौरान ही बबरगंज थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहने वाले लैब टेक्नीशियन सुधांशु के फ्लैट से भी लगभग नौ लाख की चोरी हुई जिसमें महंगे आभूषण भी थे। दोनों मामले में थाना में केस दर्ज कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.