भागलपुर, सितम्बर 7 -- भागलपुर। आज भाद्रपद पूर्णिमा की रात में इस साल का अंतिम पूर्ण चंद्रग्रहण लगेगा। सात सितंबर की रात चंद्रग्रहण की अवधि करीब तीन घंटे 28 मिनट की होगी। चांद पर पृथ्वी छाया का स्पर्श रात 9:57 बजे से शुरू होगा। ग्रहण का मध्य रात्रि 11:41 बजे होगा। इस समय चंद्रमा पूरी तरह छिप जाएगा। इसके बाद ग्रहण लगे चंद्रमा को मोक्ष रात 1:27 बजे तक मिलेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि चंद्र ग्रहण लगने से नौ घंटा पहले ही सूतक लग जाता है। चंद्र ग्रहण का सूतक सात सितंबर रविवार को दिन में 12:57 पर लगेगा, जो रात्रि 1:27 पर खत्म होगा। हालांकि सुबह में पूजा पाठ के बाद ही मंदिर के पट बंद किए गए। अब सोमवार सूर्योंदय के साथ मंदिरों का पट खुलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.