भागलपुर, फरवरी 17 -- भागलपुर। जिले में पिछले कुछ महीनों में घटित गंभीर कांड के फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी को विशेष अभियान चलाया जाएगा। एसएसपी हृदय कांत ने इसको लेकर सभी थानेदार को निर्देश दिया है। हत्या, लूट, डकैती और आर्म्स जैसे मामलों में फरार अभियुक्तों की जल्दी गिरफ्तारी का निर्देश उन्होंने दिया है। जोगसर, तिलकामांझी, हबीबपुर, जीरोमाइल सहित अन्य थाना क्षेत्रों में घटित घटनाओं में काफी संख्या में अभियुक्त पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.