भागलपुर, सितम्बर 13 -- भागलपुर। भागलपुर व आसपास के इलाकों में गंगानदी के जलस्तर में वृद्धि शनिवार को भी जारी रहा। जल संसाधन विभाग के अनुसार 13 सितंबर को सुबह 10 बजे जलस्तर खतरे के निशान से 28 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया। जलस्तर 33.96 मीटर रिकॉर्ड किया गया। इधर, सुल्तानगंज में गंगानदी खतरे के निशान से 130 सेंटीमीटर ऊपर 35.80 मीटर रहा। वहीं कहलगांव में जलस्तर खतरे के निशान से 108 सेंटीमीटर ऊपर 32.17 मीटर तक पहुंच गया। जलस्तर बढ़ने से नदी से सटे इलाकों में बाढ़ आ गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.