भागलपुर, अक्टूबर 12 -- भागलपुर। भागलपुर में गंगा का जलस्तर तेजी से घट रहा है। नदी से पानी उतरने के बाद गाद का ढेर लग गया है। कीचड़ के चलते नदी में स्नान करने के लिए जाने वालों की परेशानी बढ़ गई है। सीढ़ी घाट और पुल घाट पर पक्की सीढ़ियों पर गाद के जमने से दलदल सा बन गया है। जिससे लोगों के गिरने का भय सताते रहता है। घाट पर फैली गंदगी के बावजूद लोगों में आस्था में कोई कमी नहीं है। गंगा किनारे तैरती गंदगी को हटाकर लोग स्नान कर रहे हैं। महिला गंगा किनारे कम गाद व गंदगी वाले स्थान की तलाश कर गंगा पूजन करती हैं। गाद जमने के कारण सफाई कर्मियों द्वारा गंगा घाट की सफाई सही रूप से नहीं की जा रही है। पूजन सामग्री आसपास बिखरे रहने से लोगों को परेशानी हो रही है। विदित हो कि दीपावली के पूर्व गंगा स्नान को छठव्रतियों की भीड़ उमड़ती है। इसके बावजूद भी अभी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.