भागलपुर, अप्रैल 21 -- भागलपुर। केंद्र सरकार के केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे सोमवार सुबह कुप्पा घाट पहुंचे और वहां दर्शन पूजा में शामिल हुए। दुबे ने कहा कि कई वर्षों से यहां आने की इच्छा थी। आज पूरी हुई है। उन्होंने महर्षि मेंहीं की जीवनी के बारे में मौजूद संतों से जानकारी भी ली। इस मौके पर बरारी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। दोपहर में वे सराय स्थित एक होटल में डॉ. आंबेडकर पर आयोजित संगोष्ठी में शामिल हुए। शाम में वे सड़क मार्ग से पटना रवाना होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.