भागलपुर, मई 27 -- भागलपुर। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने कंप्यूटर की पढ़ाई के दौरान क्या-क्या सीखा, इसकी अब जांच होगी। इसके लिए जून के पहले सप्ताह से अंतर विद्यालय कंप्यूटर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर जिला शिक्षा विभाग की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है। यह प्रतियोगिता टाइप-1 और टाइप-4 कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्राओं के बीच होगी। इस बाबत डीपीओ (एसएसए) बबीता कुमारी ने बताया कि कंप्यूटर प्रशिक्षण के लिए सभी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में तीन-तीन कंप्यूटर दिये गए हैं। छात्राओं ने कंप्यूटर के बारे में अबतक कितना सीखा, यह जानने के लिए प्रतियोगिता होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.