भागलपुर, जून 24 -- भागलपुर। सैंडिस कम्पाउंड में जगदीशपुर, सबौर, नाथनगर, सुल्तानगंज, शाहकुंड, पीरपैंती एवं गोराडीह प्रखंड के सभी पंजीकृत दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिक के बीच एलिम्को द्वारा मंगलवार को सहायक उपकरणों का वितरण किया जाएगा। राष्ट्रीय वयोश्री योजना और दिव्यांग व्यक्तियों को सहायक उपकरण की खरीद-फिटिंग सहायता योजना के तहत ये उपकरण दिए जाएंगे। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के राज्यमंत्री बीएल वर्मा शाम 3 बजे निशुल्क सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसकी अध्यक्षता एमपी अजय कुमार मंडल करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.