भागलपुर, फरवरी 9 -- भागलपुर। आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 के 10वें संस्करण का फील्ड असेसमेंट मध्य-फरवरी से मार्च 2026 के बीच आयोजित किया जाएगा। इसको लेकर सभी नगर निकायों को मंत्रालय की ओर से सर्वेक्षण का थीम निर्धारण करते हुए नोटिफिकेशन जारी किया जा चुका है। इस वर्ष की थीम 'स्वच्छता की नई पहल- बढ़ाएं हाथ, करें सफाई साथ' रखी गई है। 45 दिनों तक चलने वाले इस निरीक्षण में 3,000 से अधिक मूल्यांकन डिजिटल और जीपीएस तकनीक के माध्यम से शहरों की स्वच्छता, कचरा प्रबंधन और नागरिक भागीदारी का आकलन करेंगे। मुख्य फोकस कचरा मुक्त शहरों (जीएफसी) और वाटर प्रमाणन पर होगा। इसमें 31 दिसंबर 2024 तक गठित सभी शहरी स्थानीय निकाय (अर्बन लोकल बॉडी) हिस्सा लेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.