भागलपुर, फरवरी 10 -- भागलपुर। शहर में नगर निगम की ओर से दर्जनों विकास योजनाओं का टेंडर फाइनल होने के बाद अब निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। चल रहे निर्माण कार्य सहित निर्मित योजनाओं की गुणवत्ता की जांच को लेकर नगर आयुक्त ने विशेष टीम का गठन किया है। टीम में दोनों उप नगर आयुक्त, स्वच्छता प्रभारी, टाउन प्लानर, दोनों नगर प्रबंधक को शामिल किया गया है। टीम ने सोमवार से ही ऐसे स्थलों का निरीक्षण शुरू कर दिया है। गुणवत्ता या निर्माण मानकों में कमी पाए जाने पर संबंधित संवेदक के विरुद्ध कार्रवाई की अनुशंसा की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.