भागलपुर, जनवरी 11 -- भागलपुर। सबौर ग्रिड में मेंटेनेंस कार्य को लेकर रविवार को पूरे शहर की बिजली आपूर्ति बाधित रही। पूर्व निर्धारित कटौती को लेकर रविवार सुबह से ही बिजली आपूर्ति को बाधित कर दिया गया था। इस वजह से लोगों को काफी परेशानी का भी सामना करना पड़ा। हालांकि रविवार को धूप निकलने की वजह से ठंड से राहत मिली। बिजली विभाग ने दावा किया है कि दोपहर 1 बजे तक पूरे शहर में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...