भागलपुर, फरवरी 14 -- भागलपुर। घंटाघर शीतला मंदिर में स्थापित मां शीतला व उनकी बहन की प्रतिमा का विसर्जन आज होगा। घंटाघर स्थित मां शीतला मंदिर पूजा समिति के अध्यक्ष रिंकु सिंह ने बताया कि शुक्रवार को मां की प्रतिमा का विसर्जन बूढ़ानाथ घाट के पास किया जायेगा। शाम चार बजे विसर्जन शोभायात्रा निकाली गयी। वहीं नया बाजार के पास स्थापित भगवान विष्णु व मां लक्ष्मी की प्रतिमा का विसर्जन भी शुक्रवार को ही होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...