भागलपुर, अक्टूबर 13 -- जिले में मतदाताओं के उम्र वार वर्गीकरण में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जिले में महिलाओं की तुलना में पुरुषों की संख्या घट रही है। 80 वर्ष से अधिक मतदाताओं में पुरुषों से अधिक महिलाएं मिली हैं। 90 से 99 साल वालों में भी यही स्थिति है। 100 से 109 आयु वर्ग वालों में भी महिलाओं की संख्या पुरुषों से अधिक हैं। रिपोर्ट के मुताबिक 80-89 उम्रवय में पुरुषों की संख्या 12,122 है। जबकि इस उम्रवालों में 12,896 महिलाएं जिंदा मिली हैं। 90-99 उम्र वाले में 1,573 पुरुष जीवित मिले हैं। जबकि इस उम्रवय में 2,128 महिलाएं सही-सलामत पाई गईं। 100-109 की श्रेणी वालों में भी 178 पुरुष और 209 महिलाएं हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.