भागलपुर, जनवरी 13 -- भागलपुर। विद्युत प्रमंडल नाथनगर के अंतर्गत तातारपुर फीडर में पुराने तारों को बदलने का कार्य किया जाना है। इस कारण मंगलवार को परबत्ती चौक से एमएम इंटर कॉलेज तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित कर दी गई। मंगलवार को सुबह 9 बजे से ही बिजली आपूर्ति बाधित होने की वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। विद्युत विभाग के अनुसार आपूर्ति दोपहर 2 बजे तक बाधित रहेगी। हालांकि इसको लेकर विभाग की ओर से पूर्व घोषणा की गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.