भागलपुर, फरवरी 14 -- एसबीआई कर्मचारियों ने खेला फ्रेंडली क्रिकेट मैच भागलपुर। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) की ओर से शनिवार को सैंडिस कंपाउंड में कर्मचारियों के लिए फ्रेडली मैच का आयोजन किया। इस दौरान एसबीआई के अलग अलग शाखाओं के कर्मियों ने टीम बनाकर मैच में हिस्सा लिया। शनिवार दोपहर तक मैच का आयोजन किया जा रहा है। आयोजकों ने बताया कि विजेता टीम को पुरस्कृत किया जाएगा, साथ ही सभी प्रतिभागी टीमों को सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...