भागलपुर, फरवरी 22 -- भागलपुर। अदानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदानी रविवार को भागलपुर जिला के पीरपैंती में बन रहे थर्मल पॉवर प्लांट का जायजा लेने भागलपुर पहुंचे। इसको लेकर प्रशासनिक स्तर से तैयारियां पूरी कर ली गई है। संभावना जताई जा रही है कि गौतम अदानी कुछ ही देर में पीरपैंती पॉवर प्लांट में प्रस्तावित हेलीपैड पर लैंड करेंगे। इसको लेकर जिलाधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक पीरपैंती पहुंचे हैं। सुरक्षा के दृष्टिकोण से स्थल के आसपास की दुकानों को बंद करवा दिया गया है। वहीं स्थल पर केवल अधिकृत लोगों को ही इंट्री दी जा रही है। इस दौरान प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ साथ अदानी ग्रुप के पदाधिकारी भी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...