समस्तीपुर, मई 17 -- विभूतिपुर, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में शुक्रवार को दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में पांच लोग जख्मी हो गए। पुलिस हस्तक्षेप के बीच जख्मी का उपचार सीएचसी विभूतिपुर में हुआ है। जख्मी चांदसुरारी निवासी अर्जुन राय का पुत्र रजनीश कुमार (20), साखमोहन निवासी अनिल कुमार की पत्नी संजू देवी (35), कृष्णदेव आजाद का पुत्र अनिल कुमार (40), बचनदेव राय का पुत्र सन्नी कुमार (18) और चांद सुरारी गांव के ही विरंची राय का पुत्र जितेन्द्र कुमार (24) बताया गया। जख्मी लोगों में रजनीश कुमार, संजू देवी और अनिल कुमार को सदर अस्पताल रेफर किया गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि कोचिंग से पढ़कर लौट रही छात्रा के साथ उचक्के हरकत कर वीडियो बनाने लगा। तभी कुछ लोगों ने यह देख उचक्कों को खदेड़ा तो वह बाइक सवार होकर भागने की कोशिश करने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.