गढ़वा, अगस्त 19 -- रमना, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित संत जेपी स्कूल के प्रांगण में ब्रह्मलीन परम संत श्री शारदा चरण जी महाराज के तत्वावधान में दो दिवसीय श्री रामाश्रम सत्संग का आयोजन किया गया। उक्त अवसर पर आगरा से पधारे अनंत श्रीवास्तव आचार्य ने अपने प्रवचन में कहा कि मनुष्य को अपने जीवन को सफल बनाने के लिए प्रतिदिन कम से कम आधे घंटे ईश्वर के प्रति समर्पित होकर मन की शांति में लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में इंसान अपने आप को खो रहा है। तन और मन को स्वस्थ रखने के लिए सत्संग और वचन ही सबसे बड़ा सहारा है। आचार्य ने कहा कि तेजी से हावी होती पश्चिमी सभ्यता लोगों के खान-पान, पहनावे और संस्कार को प्रभावित कर रही है जो भविष्य में गंभीर दुष्परिणाम ला सकती है। वहीं बिहार के राजपुर से आए आचार्य अशोक प्रसाद और रांची से आ...