देहरादून, जुलाई 6 -- 118 साल पुरानी योजना से आज भी सालाना मिल रही है आठ एमयू बिजली देहरादून, मुख्य संवाददाता। भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड के अध्यक्ष मनोज त्रिपाठी ने रविवार को यूजेवीएनएल की ऐतिहासिक ग्लोगी लघु जल विद्युत परियोजना का दौरा किया। वर्ष 1907 में मसूरी के नजदीक स्थापित यह परियोजना 118 वर्षों से लगातार सालाना आठ मिलियन यूनिट बिजली का उत्पादन कर रही है। भाखड़ा व्यास प्रबंधन बोर्ड के अध्यक्ष मनोज त्रिपाठी ने धरोहर के रूप में सहेजी गई इस परियोजना के तकनीकी एवं ऐतिहासिक पक्षों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने इंग्लैंड और स्वीडन में निर्मित परियोजना की मशीनों के अनुरक्षण और परिचालन प्रणाली को देखा। परियोजना से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें परियोजना की निरंतर कार्यशीलता, तकनीकी दक्षता और रख रखाव की जानकारी दी। बताया कि जब दि...