आगरा, दिसम्बर 17 -- पटियाली क्षेत्र के दरियावगंज व आसपास रेलवे संबंधी समस्याओं को लेकर बुधवार को भारतीय हलधर किसान यूनियन ने एक ज्ञापन सौंपा है। डीआरएम इज्जत नगर के नाम संबोधित रेलवे स्टेशन मास्टर को सौंपे गए ज्ञापन में बताया है कि रेलवे फाटक संख्या 205 सी के अक्सर बंद रहने की वजह से लोगों को आवागमन में दिक्कतें हो रही हैं। समपार संख्या 204 सी पर अंडरपास बनाया जाए, जिससे गंगा स्नानार्थियों व क्षेत्रीय किसानों को आवागमन में सुविधा हो सके। दरियावगंज रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन प्लेटफार्म संख्या दो से जैथरा के जाने के लिए निकास दिया जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.