आगरा, जून 16 -- मानपुर नगरिया में रविवार को भारतीय किसान यूनियन स्वराज की किसान पंचायत में किसानों की समस्याओं के निस्तारण पर मंथन किया गया। किसान पंचायत के पंचायत में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पांडेय ने कहा कि किसान, मजदूर व गरीब की समस्याओं के निस्तारण के लिए हर पदाधिकारी व कार्यकर्ता प्रतिबद्ध है। गांव, गरीब, किसान और मजदूर के अधिकारों के लिए संगठन हमेशा संघर्षरत रहेगा। पंचायत में प्रदेश अध्यक्ष आशीष पांडेय व अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। किसानों का किसी भी कीमत पर उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर कोई आधिकारी या कर्मचारी किसानों की समस्या को नहीं सुनेगा तो किसान नेता उसके हक की लड़ाई लड़ेंगे। किसान पंचायत में बड़ी सख्ंया में किसान मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...