आगरा, फरवरी 2 -- भारतीय किसान यूनियन स्वराज के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को सुजावलपुर विद्युत उपकेंद्र का घेराव कर प्रदर्शन किया। यूनियन स्वराज ने कार्यकर्ताओं ने विद्युत कर्मियों पर वसूली, फर्जी बिलिंग का आरोप लगाया। अघोषित कटौती बंद करने की मांग की गई। समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन सौंपा गया। भाकियू स्वराज के जिला महासचिव की कटी केबल को शीघ्र सही करा आपूर्ति सुचारू कराने की मांग की गई। प्रदर्शन में गिरीश चंद्र मिश्रा, जिला महासचिव शिव रतन उपाध्याय, विनय मिश्रा, जफी अहमद, निर्दोष तिवारी, अनुराग पांडे सहित अन्य लोग मौजूद रहे। इस संबंध में एसडीओ महावीर सिंह ने बताया कि गंजडुंडवारा की वनखंडी महादेव कॉलोनी में विद्युत पोल लगाने व केबल डालने का कार्य चल रहा है। जिसके चलते घरों की केबल काट दी गई है। सभी काटी गईं केबल को जोड़कर विद्य...