सहारनपुर, नवम्बर 22 -- भारतीय किसान यूनियन सेवक में संगठन विस्तार करते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर दीपक सोम ने अजमल पुंडीर को सहारनपुर मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया है। नियुक्ति की सूचना मिलते ही कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। शामली के थानाभवन निवासी अजमल पुंडीर ने कहा कि संगठन ने जो विश्वास उन पर जताया है, उसे वह पूरी जिम्मेदारी और निष्ठा के साथ निभाएंगे और किसानों की समस्याओं को जमीन स्तर पर समझकर उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास करेंगे। साथ ही गांव-गांव जाकर किसानों को संगठन से जोड़ने का अभियान तेज किया जाएगा। भैसानी इस्लामपुर निवासी सद्दाम राव और अहसान कुशवाहा का कहना है कि अजमल लंबे समय से किसान मुद्दों पर सक्रिय हैं और उनकी नियुक्ति से संगठन को मजबूती मिलेगी। पदाधिकारियों ने भरोसा जताया कि उनके नेतृत...