अलीगढ़, नवम्बर 25 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन सुनील ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर कमिश्नरी कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला। पुलिस ने पैदल मार्च को रोकने का प्रयास किया। पदाधिकारियों ने एडीएम कोल को 11 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन दिया है। भाकियू सुनील के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील चौधरी के निर्देशन में किसानो की विभिन्न समस्याओ व तहसील कोल मे किसानों के साथ हो रहे उत्पीड़न को लेकर कमिश्नरी कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला। इसकी जानकारी पर थाना क्वार्सी व महुआखेडा पुलिस, सीओ कमलेश कुमार, एएसपी मयंक पाठक, एसीएम प्रथम व एसडीएम कोल महिमा सिंह भारी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। किसानों को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस व किसानो के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। किसानो की विभिन्न समस्याओ को लेकर एक 11 सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम कोल म...