मथुरा, नवम्बर 5 -- भारतीय किसान यूनियन सुनील के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील चौधरी, राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन चतुर्वेदी ने वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करके आशीर्वाद लिया। भारतीय किसान यूनियन सुनील दोनों पदाधिकारियों ने वृंदावन स्थित संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम केली कुंज पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज को भगवान श्रीकृष्ण-राधा की प्रतिमा भेंट कर महाराज जी का स्वागत किया। आश्रम के संतों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील चौधरी, राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन चतुर्वेदी का प्रसादी व दुपट्टा भेंट कर स्वागत किया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश महासचिव नरोत्तम लाल पाराशर, महानगर अध्यक्ष भरत अग्रवाल, महानगर उपाध्यक्ष शेखर शास्त्री और भूरा पाराशर मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.