बदायूं, अप्रैल 21 -- उघैती के गांव स्वरूपपुर में भाकियू अराजनैतिक असली के युवा जिला अध्यक्ष ऋषभ चौधरी के माता-पिता के साथ मारपीट की गई। मारपीट का कारण बाइक को साइड न देना बताया जा रहा है। पुलिस मुकदमा दर्ज करने की बात कह रही है। गांव स्वरूपपुर निवासी ऋषभ चौधरी के पिता थान सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रविवार दोपहर वह अपनी पत्नी पुष्पा देवी के साथ बाइक से खेतों में फसल देखने जा रहे थे। इसी दौरान गांव के कुछ लोग ट्रैक्टर से आ रहे थे, जिन्होंने उन्हें साइड नहीं दी। साइड मांगने पर उन लोगों ने उनकी पत्नी और उनके साथ मारपीट की। मारपीट में उनकी पत्नी घायल हो गईं। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ शांति भंग की धाराओं में कार्रवाई की है। प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ शिकायत दी गई है। मुकदम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.