बुलंदशहर, जुलाई 20 -- बुलंदशहर। भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति ने धूमधाम से पांचवा स्थापना दिवस मनाया। इस दौरान किसानों के मुद्दों को उठाया गया। साथ ही किसानों की समस्याओं के समाधान को लेकर आंदोलन करने के लिए कहा। स्थापना दिवस में रागिनी कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। शिकारपुर तिराहे स्थित ओम फार्म हाउस में भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति का पांचवा स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान पदाधिकारियों के साथ हवन में आहूतियां दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे राष्ट्रीय लोकदल राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक जोगिंदर सिंह अवाना व राज्यमंत्री ठाकुर रघुराज सिंह रहे। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं के समाधान कराने को लेकर ठाकुर धर्मेन्द्र सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी से मिलेंगे। किसानों की सभी समस्याओं का समाधान कराया जा...