बुलंदशहर, जून 14 -- क्षेत्र के धराऊ गांव में शुक्रवार सुबह को भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें बिजली संबंधित समस्याओं को लेकर प्रदेश प्रचार महामंत्री ठाकुर सुनील सिंह ने कहा की कटौती होने पर विभागीय अधिकारी फोन नहीं उठाते हैं। जिसको लेकर किसान परेशान है। समय से किसानों को बिजली आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने अशोक सोलंकी को युवा मंडल अध्यक्ष से प्रदेश उपाध्यक्ष युवा के पद पर मनोनीत किया। इसके अलावा राजकुमार गुप्ता को तहसील सचिव से जिला सचिव के पद पर मनोनीत किया गया। इस मौके पर बंटी सिंह लोधी, नितिन चौहान, रविंद्र सोलंकी, धर्मवीर सिंह, अशोक सोलंकी आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.