बुलंदशहर, फरवरी 20 -- क्षेत्र के गांव वाहनपुर में शुक्रवार केा भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि आलू का समर्थन मूल्य 2500 रुपये प्रति कुंतल होना चाहिए। जिससे किसानों को राहत मिल सके। इसके अलावा उन्होंने किसानों की समस्या और उनके समाधान पर अपने विचार रखे। बैठक के दौरान एनसीआर अध्यक्ष नरेश प्रधान के नेतृत्व में संगठन का विस्तार भी किया गया। जिसमें जयप्रकाश शर्मा ग्राम अध्यक्ष खंडवाया, पवन शर्मा को ग्राम अध्यक्ष सलेमपुर के पद पर मनोनीत किया। इसमें बंटी सिंह लोधी, चौधरी चंद्रवीर, सुमित जादौन, यशपाल सिंह आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.