प्रयागराज, जुलाई 13 -- भारतीय किसान यूनियन (भानु) की रविवार को नए यमुना पुल के नीचे समीक्षा बैठक हुई। बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई। सोरांव क्षेत्र में हुए अवैध कब्जों को लेकर आक्रोश व्यक्त किया गया। आरोप लगाया गया कि शासन ने इस गंभीर मामले में अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। इसके अलावा पचदेवरा मार्ग पर प्रस्तावित गेट लगाने का भी विरोध किया गया। यूनियन ने इसे किसानों और आमजन की आवाजाही में बाधा पहुंचाने वाला कदम बताया। यूनियन के पदाधिकारियों ने जिला कृषि अधिकारी से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उनका फोन नहीं उठा। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन भानु के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। किसानों की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...