अमरोहा, अगस्त 19 -- अमरोहा। भारतीय किसान यूनियन बीआर आंबेडकर गुट पदाधिकारियों ने किसानों की समस्याओं को लेकर सोमवार को कलक्ट्रेट में महापंचायत की। अफसरों पर किसानों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। प्रदर्शन कर विरोध जताते हुए कहा कि किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं संबंधित अफसरों ने मौके पर पहुंचकर किसानों की समस्याओं को सुनते हुए समाधान कराने का आश्वासन दिया। महापंचायत के बाद संगठन पदाधिकारियों ने 20 सूत्रीय मांग पत्र भी जिला प्रशासन को सौंपा। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. दिग्विजय भाटी के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे पदाधिकारियों ने अपनी 20 सूत्रीय मांगों को लेकर महापंचायत की। कलक्ट्रेट परिसर में ट्रैक्टर खड़े करने के साथ ही एक ट्रैक्टर को कलक्ट्रेट की दो सीढ़ियों के ऊपर तक चढ़ाकर खड़ा कर दिया। अफसरों पर किसानों की अनदेख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.