अमरोहा, सितम्बर 9 -- अमरोहा, संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन बीआर आंबेड‌कर पदाधिकारियों ने किसानों की समस्याओं को लेकर सोमवार को कलक्ट्रेट पर धरना दिया। समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर कई कार्यकर्ता व किसान भूख हड़ताल पर भी बैठ गए। दोपहर तक जारी रही भूख हड़ताल शाम में आमरण अनशन में तब्दील हो गई। संगठन पदाधिकारियों ने अफसरों पर किसानों की समस्याओं के निस्तारण को लेकर अनदेखी बरतने का आरोप लगाया। मौके पर पहुंचे अफसरों ने 20 सूत्रीय समस्याओं को सुनते हुए समाधान कराने का आश्वासन दिया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह भाटी के नेतृत्व में धरने के दौरान वक्ताओं ने कहा कि हसनपुर क्षेत्र में तटबंध पाइंट से होकर सलारा तक जाता है, जो बंदे के किनारे-किनारे 120 गांवों को जोड़ता है, जिसका बनना बेहद जरुरी है। इसी बंदे के 80 गांवों में छुट्टा पश...