बुलंदशहर, मई 1 -- बुलंदशहर। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारियों ने सात सूत्रीय मांगों को लेकर बुधवार को कलक्ट्रेट गेट पर धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। पदाधिकारियों ने कहा कि यूनियन की मांगों को पूरा नहीं किया गया तो पांच मई को कलक्ट्रेट का घेराव होगा। बड़ी संख्या में किसान कलक्ट्रेट पर पहुंचे थे। भाकियू जिलाध्यक्ष एडवोकेट चौधरी अरब सिंह के नेतृत्व में बुधवार को काफी संख्या में किसान कलक्ट्रेट गेट पर पहुंचे और धरना प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिले में सर्किल रेट बढ़ाए जाएं भाकियू काफी समय से इसकी मांग कर रही है। चकबंदी विभाग द्वारा किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है इसे तत्काल रोका जाए। हापुड़ जिले की चीनी मिलों पर किसानों का करोड़ों रुपया बकाया है, इसका तत्काल भुगतान कराया जाए। बुलंदशहर विकास प्राधिकरण द्वारा गांव को प्लान ...