पीलीभीत, मई 17 -- तहसील परिसर में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने एसडीएम अजीत प्रताप सिंह को छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में कहा गया है कि लाह गांव में धार्मिक स्थल की जमीन को कब्जा मुक्त नहीं कराया गया। गांव सिमरिया अजीतपुर बिल्हा में आवारा पशुओं की संख्या काफी अधिक है।जो किसानों की फसलों को बर्वाद कर रहे हैं। तकिया दीनारपुर गांव में रास्ते से अवैध कब्जा नहीं हटवाया गया है। तहसील क्षेत्र के गांव पटिहन में तालाब को कब्जा मुक्त नहीं कराया गया। गांव जादोपुर गहलुइया में प्रधान पक्ष से मन चाहा रुपए वसूलकर पीड़ित पक्ष पर धारा 307 लगाकर शाकिर खांको गिरफ्तार किया गया है,जबकि मेडिकल के आधार पर धारा 307 नहीं बनती हैं। इसमें जांच कराने की मांग की है। 20 मई तक समस्याओं का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.