हापुड़, मार्च 18 -- भाकियू (अराजनैतिक) का प्रतिनिधि मंडल नहर विभाग के अनूपशहर शाखा तृतीय के सहायक अभियंता से मिला। रजवाहे, नहरों की समस्या को लेकर चार सूत्रीय ज्ञापन सौंप कर समस्या का जल्द से जल्द समाधान कराने की मांग की गई। भाकियू (अराजनैतिक) के जिलाध्यक्ष पवन हूण ने ज्ञापन में बताया कि नहरों, रजवाहों और माइनरों में समय से अंतिम छोर तक पानी पहुंचाया जाए। नहर से रजवाहे व रजवाहों की हेड ठीक कराई जाए। जिससे पानी का वेग, पानी की निकासी सही हो। रजवाहे, माइनर आबादी क्षेत्र में पक्के कराए जाएं। पहले साल में दो बार सफाई होती थी, लेकिन अब एक बार सील्ट की सफाई होती है। गर्मी अधिक होने के कारण पानी की डिमांड ज्यादा होती है। जिससे पानी सही नहीं मिलता। फसल भराई के लिए इन बिंदुओं पर विचार किया जाए। ज्ञापन देने वालों में प्रदेश सचिव भवि भाटी, राजवीर भा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.